बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।मरीजों और स्टाफ से की बातचीत, समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश ।बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।