बिंदकी: पाली खेड़ा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, एक किसान की लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जली
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पाली खेड़ा गांव में गुरुवार की शाम 5 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से किसान राकेश सिंह कछवाह के गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत और प्रयास के बाद आग को बुझाया तब तक डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है।