भरथना: बकेवर थाने का निरीक्षण कानपुर के डीआईजी हरीश चन्दर ने एस एपी के साथ किया, पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ा सराहना से
बकेवर थाने में शुक्रवार देर शाम7 बजे निरीक्षण से पहले पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर हरीश चन्दर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण किया। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया, जहां दो लाइट खराब मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।