संदेश: हादसे के बीच दिखी इंसानियत: संदेश में पलटे ऑटो में फंसे घायलों को निकालकर लोगों ने बचाई जान, समय रहते भेजा अस्पताल
संदेश प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज रफ्तार में था और संतुलन बिगड़ने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के