डलमऊ: घुरवारा में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच
विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के तत्वावधान में डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा गांव में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 200 मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान 65 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन क