मंझनपुर: बरियावां गांव में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, एसपी ने दी जानकारी
कौशाम्बी एसपी ने बताया कि थाना चरवा अन्तर्गत ग्राम बरियावां में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के मध्य मार-पीट हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, इलाज के दौरान जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।