कैराना: कैराना के मवी गांव में मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया
Kairana, Shamli | Jun 12, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी निवासी वकीला ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बुधवार शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी। आरोप है कि तभी गांव के ही अहसान, मेहरबान, वासिद और इस्तकार लाठी—डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली—गलौज करते हुए मारपीट की, जिस कारण वह, उसका पति और बेटी घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।