बिल्सी: असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को आंकड़ों में बहुमत मिलने पर बिल्सी में मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न
Bilsi, Budaun | May 4, 2026 असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिल्सी नगर में मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सोमवार दोपहर 3:00 बजे भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पश्चिम बंगाल और असम में अभी मतगणना जारी है।