नरपतगंज: मानिकपुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 27 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान सुमन कुमार ग्राम पजरकट्टा ,थाना नरपतगंज के रूप में हुई है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।