🚨 BREAKING NEWS | नीमराणा 🚨
नीमराणा से अगवा 22 माह का कृष्णा मथुरा से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
🔴 नरबलि की आशंका: पत्नी के छोड़ने और प्यार में असफलता मिलने से था परेशान, विजयादशमी पर बलि देने की फिराक में होने का पुलिस को शक।
🔴 350 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले: 8 पुलिस टीमों ने करीब 48 घंटे के अभियान के बाद यूपी के मथुरा से मासूम को छुड़ाया।
🔴 बिहार से अजमेर, शाहपुरा और फिर नीमराणा पहुंचा आरोपी: रास्ते में दो बाइक चोरी कर होली टीबा के पास खेल रहे मासूम का किया अपहरण।
🔴 आरोपी के कब्जे से संदिग्ध सामग्री बरामद: पुलिस के अनुसार, नरबलि में इस्तेमाल की आशंका वाली सामग्री मिली।
🔴 कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार की अहम भूमिका: कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया सनसनीखेज मामले का खुलासा।
BN_News | मासूम सुरक्षित, अपहरण का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
Behror, Alwar | Oct 21, 2026