चकरनगर: चंबल इलाके में देशी गायें दे रही जुड़वा बच्चों को जन्म, लोग इसे प्रकृति का शुभ संकेत मान रहे हैं, दूसरा केस सामने आया
गौवंश में जुड़वा बच्चों का जन्म होना दुर्लभ माना जाता है।लेकिन इटावा जनपद के सहसों इलाके में दूसरा मामला सामने आया है।मिटहठी गाँव में मान सिंह यादव की देशी गाय ने मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जुड़वा यानि बछड़ा / बछिया को एक साथ जन्म दिया। इससे एक दिवस पूर्व प्रेमपुरा में भी ऐसा दुर्लभ केस सामने आया था