बैराड़: बैराड़ पुलिस ने अवैध कट्टा और जिंदा राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध आर्म्स के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया है। बता दे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में सख्त अभियान चलाया जा रहा है।जहा बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी दी है।