खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बोरदा के पास स्थित गांव में शनिवार सुबह 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।बकरी चराने गया 13 वर्षीय बालक कुएं में गिरकर डूब गया। कुएं में गिरने के बाद वह मदद के लिए लगातार चिल्लाता रहा, लेकिन जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।