धमतरी: सीएम से भरे मंच में कांग्रेसी विधायक ने सदर चौड़ीकरण की मांग की, धमतरी का प्रमुख मुद्दा है सदर चौड़ीकरण
धमतरी शहर की प्रमुख मांगो की बात करे तो यहां का प्रमुख मुद्दा सदर चौड़ीकरण को माना जाता है जिस मार्ग का यदि चौड़ीकरण हो जाए तो उस मार्ग में लगने वाले हर पल के जाम से लोगो को बड़ी राहत मिल जाएगी यही वजह है कि धमतरी के विधायक ओंकार साहू ने रविवार को सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपनी यह मांग रखी