हरदा: हरदा के टंकी मोहल्ला में दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता वसूली करते दो बदमाश गिरफ्तार
Harda, Harda | May 7, 2026 शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिव्यांग दुकानदार से हफ्ता वसूली और मारपीट करने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर दुकान में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आज 7 मई 4 बजे पुलिस के अनुसार टंकी मोहल्ला निवासी दिव्यांग दुकानदार गोविंद जायसवाल अपनी दुकान पर मौजूद थे।