सहारनपुर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर शहर के बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद रविवार सुबह 11 बजे जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग की ।