सरोजनी नगर: संभल में सर्वेक्षण दल के पहुंचने पर मंत्री जयवीर सिंह ने पथराव की घटना पर दिया बयान, कहा- कानून सभी लोगों पर लागू है
आज रविवार की सुबह 11:30 बजे लगभग उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वेक्षण दल के पहुंचने पर पथराव की घटना पर कहा, CM योगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है यह संवैधानिक मूल्यों का आदर भी कराएगी और कानून का पालन भी करना पड़ेगा। देश का कानून सभी लोगों पर लागू है।