सरोजनी नगर: पीजीआई क्षेत्र में कार सवार दबंगों ने मां बेटे के साथ की मारपीट, कार से कुचलने का किया प्रयास
शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे लगभग कार सवार दबंगो ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला के बेटे को भी लात घूसों और लाठी डंडे से पीटा। इतना ही नहीं दोनों को कार से कुचलने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। बताया गया घटना PGI इलाके के ट्रॉमा सेन्टर वृन्दावन के सामने चौराहे की है।