किस्को: किस्को में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत शनिवार को किस्को में कांग्रेस कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद, लोहरदगा सांसद सुखदेव उराँव, विध