किस्को: लोहरदगा तिहरे हत्याकांड: जांच तेज, किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा, जल्द होगा खुलासा और गिरफ्तारी
ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है. लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बरटोली गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियान मध्यरात्रि एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके मासूम पुत्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने मृतकों की पहचान लक्ष्मण नगेसिया, उनकी पत्नी बिफनी नगेसिया और 8 वर्षीय पुत्र रामबिलास नगेसिया के रूप में की है