किस्को: विद्यालय में मध्यान भोजन की खुली पोल, निरीक्षण में मिला सिर्फ चावल, मूली का साग और कभी-कभी नमक भात
लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद के साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में दिए गए दिशा-निर्देश पर नवाडीह पंचायत की मुखिया मीना कुमारी ने सोमवार को किस्को प्रखंड के नीनी गांव स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय नीनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन की वास्तविक स्थिति उजागर हुई। बच्चों के लिए चावल और मूली का साग बनाय