बंडा: बंडा सागर रोड वरदान एजेंसी के पास विद्युत पोल से निकली चिंगारियां
Banda, Sagar | Jun 4, 2026 बंडा सागर रोड वरदान एजेंसी के पास गुरुवार को शाम करीब सात बजे एक विद्युत पोल पर फाल्ट बन गया जिससे बहुत देर तक विद्युत पोल से चिंगारियां निकलती रहीं। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी डाला। विद्युत विभाग को जानकारी लगने पर उन्होंने नगर की विद्युत सप्लाई बंद कर दी। करीब आधे घंटे बाद सुधार कार्य के बाद विद्युत सप्लाई चालू की गई।