जावद: नयागांव में ज़मीन की फ़र्ज़ी रजिस्ट्री कराने वाले सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Jawad, Neemuch | Dec 28, 2025 नीमच जिले के नया गांव में फर्जी रजिस्ट्री करवा कर अन्य व्यक्ति को जमीन बेचने का मामला उजागर हुआ है। मामले में फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में विक्रम सीमेंट फैक्ट्री के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।