मुज़फ्फरनगर: यक्ष ऐप की मदद से पकड़े गए शातिर वाहन चोर, कोर्ट परिसर से चोरी की गई थीं बाइकें
यक्ष ऐप की मदद से पकड़े गए शातिर वाहन चोर, कोर्ट परिसर से चोरी की थीं बाइकें जनपद मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और अवैध चाकू बरामद किए हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने इन चोरों की पहचान आधुनिक 'यक्ष ऐप' के जरिए सीसीटीवी फुट