हज़ारीबाग: जैन धर्मावलम्बियों का दस दिनों का महापर्व दसलक्षण पूरे उत्साह और उमंग के साथ आज से शुरू
परम पूज्य आचार्य शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री 105 श्रेय सागर जी महाराज के सानिध्य में दस दिनों तक चलने वाले महापर्व दसलक्षण आज शुरू हुआ । दिगंबर जैन हज़ारीबाग़ बड़म बाजार और बड़ा बाजार मन्दिर को अंदर तथा बाहर से अच्छी तरह सुसज्जित कर दिया गया।