हज़ारीबाग: दुर्गा पूजा को लेकर ओरिया में हुई बैठक, धूमधाम से पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
हजारीबाग सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया में दिन रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व दुर्गा पूजा अध्यक्ष कौलेश्वर साव एवं संचालन ओरिया पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव व प्रमोद कुमार पासवान ने किया। बैठक की शुरुआत जय माता दी सहित माता रानी के भगवत उद्घोष व जयकारा के साथ हुई।