बिहारीगंज मुख्य बाजार में बैंक ऑफ इंडिया के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।