महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा ने ग्राम नकटी में गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाने को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। संगठन निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की भी मांग कर रहा है।