मंसूरचक प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।