होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम शहर में जगह-जगह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवा ध्वज झंडियों से की जा रही सजावट
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसके लिए समूचे भारत में लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी करने में जुटे हुए हैं वहीं नर्मदापुरम में भी लोगों ने तैयारी तेज कर दी है शहर में अलग-अलग जगह पर भगवा ध्वज झंडी और रंगीन रोशनी से सजावट की जा रही है। लोग अपने घरों प्रतिष्ठानों मंदिर में साज सज्जा कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं।