बाबई: माखननगर में जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन के लिए रखी चादर, भेजी जाएगी अजमेर
माखननगर मे हर साल कि तरह इस साल भी हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 812 वां उर्स मुबारक के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर चादर रखी गई। वहीं तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन कि दुआ मांगी। चादर मुबारक आज अजमेर शरीफ के लिए रवाना होगी। जहां आस्ताने ख़्वाजा पर पेश की जाएगी।