होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने CM हेल्पलाइन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की शिकायतों के निराकरण करने दिए निर्देश
नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार इसी प्रकार शिकायतों का सतत निराकरण करें। विशेष ध्यान देकर 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का भी निराकरण किया जाए। लंबित प्रकरणों के संबंध में कैंप भी लगाए जाएं।