होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका सीएमओ पर कार्यवाही करने हेतु पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने लिखा कैलाश विजयवर्गीय को पत्र
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन मंत्री म.प्र. शासन, को पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने लिखा है की नर्मदापुरम् नगरपालिका CMO नवनीत पाण्डे द्वारा परिषद बैठक में कवि दुष्यंत के शेर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना वक्तव्य दिया। यह घोर अनुशासन हीरता का मामला है, इससे परिषद और सरकार की घोरतम अवमानना हुई है, इन पर कार्यवाही कर आगामी समय में ऐसा दुस्साहस न हो।