थाना गजनेर में 12 प्रकरणों में जब्त पंजाब की अंग्रेजी शराब राजस्थान की देशी शराब को जेसीबी मशीन द्वारा नष्ट कर जमीदोज किया गया। शराब की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। 11 में 79.74 बल्क लीटर देशी और ग्यारह प्रकरण में 2549 बल्क लीटर राज्य पंजाब बिक्री योग्य अंगेजी शराब शामिल थी। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी बीकानेर संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे