इटावा: पक्का बाग स्थित सावित्री कोल्ड स्टोर के पास नाले में पड़े युवक के शव की हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Jun 13, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग स्थित सावित्री कोल्ड स्टोर के पास शुक्रवार सुबह 7 बजे नाले में मृत अवस्था में पड़े मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान दोपहर 2 बजे गोलू पुत्र रणवीर जाटव 26 निवासी महेरा चुंगी फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में भाई पुष्पेंद्र ने की। उसने बताया गोलू मानिकपुर निवासी विजय के साथ पत्थर का काम करता था, उसकी पत्नी से भी बातचीत होती है।