रसूलाबाद: मालका पुरवा में जल जीवन मिशन की खुली पोल, टंकी तो बनी लेकिन नलों में नहीं पहुंचा पानी
रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालका पुरवा के मजरा जोगिन डेरा में जल जीवन मिशन योजना अधूरी पड़ी है।लाखों रुपये खर्च कर पानी की टंकी का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो पूरा कर लिया गया, लेकिन दो वर्ष बाद भी घरों तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर नल कनेक्शन के पाइप लगे हैं, लेकिन टोटियां तक नहीं लगाई गई हैं।करीब 400 की आबादी वाले मजरे