बीएचयू छात्र आंदोलन के बाद निलंबन पर उठे सवाल, छात्रों ने की प्रेस वार्ता
Sadar, Varanasi | Jan 22, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सर सुंदरलाल चिकित्सालय एवं विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर में व्याप्त अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में किए गए छात्र आंदोलन के बाद कुछ छात्रों को निलंबित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण, तानाशाहीपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की