मिर्ज़ापुर: पड़री पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार। थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.03.2026 को वादी मुन्नीलाल यादव पुत्र राजधर यादव निवासी चितांग थाना लालगंज द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित और दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।