सीतापुर: रामकोट हाईवे पर सड़क पर हुआ भीषण दर्दनाक हादसा, एक की मौत और पांच घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के हाईवे पर खगसिया मऊ के पास सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में एक टेंपो सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जाकर टकरा गया हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई वहीं टेंपो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए थे जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।