गौरिहार: 34 दिन बाद कब्र से निकला शव: बदौराकला में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, ज़मीन विवाद में हत्या की आशंका
छतरपुर के ग्राम बदौराकला में 65-70 वर्षीय राजदेव खंगार की संदिग्ध मौत के मामले में 34 दिन बाद शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस पर लापरवाही व आरोपियों से साठगांठ के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक ने खुद जहरीला पदार्थ खाया था।