हज़ारीबाग: हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी
हजारीबाग ACB ने कोडरमा अंचल के राजस्व कर्मचारी सुरेन्द्र प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन से जुड़े काम के बदले 50 हजार की मांग की थी। शिकायत पर ACB ने ट्रैप कर कार्रवाई की। आरोपी हल्का संख्या-5 में कार्यरत था। एसपी आरिफ इकराम ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।