हनुमानगढ़: नई धान मंडी से गेहूं चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस बरामदगी और वाहन की तलाश में जुटी
नई धान मंडी से गेहूं की बोरियां चोरी करने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राउंडअप किए गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत (31) पुत्र मक्खन सिंह जटसिख निवासी चिश्तियां तथा बलकरण सिंह (25) पुत्र हरपाल सिंह जटसिख निवासी सहजीपुरा के रूप में हुई है।