फारबिसगंज: गुरमी खवासपुर में मकई खेत में मकई तोड़ रही महिला को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के गुरमी खवासपुर वार्ड संख्या11में मकई खेत में मकई तोड़ रही महिला को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.वहीं महिला गुरमी खवासपुर निवासी सुरज क्षीदेव की पत्नी हीरा मनी देवी बताई जा रही है.