कोल: रोरावर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम भाजपा नेत्री ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए फायदे
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 वक़्फ़ संशोधन बिल पास होने के बाद सियासत छिड़ी हुई है। मुस्लिम समुदाय के अधिकतर लोग वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध में उतर आए हैं। मुस्लिम भाजपा नेत्री इसका खुलकर समर्थन कर रही हैं और वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय को जागरूक करते हुए वक़्फ़ संशोधन बिल के फायदे बता रही हैं। रविवार को रूबी आसिफ खान ने महिलाओं को जागरूक किया है।