हिलसा: मलामा गांव के अपने घर से निकला किशोर रास्ते से हुआ गायब,3 वर्ष पूर्व उसका भाई भी इसी तरीके से हुआ था गायब।
Hilsa, Nalanda | Jun 10, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव निवासी धनंजय कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार घर से हिलसा आने के क्रम में रास्ते से ही गायब हो गया। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए गायब किशोर के पिता द्वारा हिलसा थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई है।