एटा: बरहन निवासी 3 छात्राएं पेपर खराब होने से नाराज होकर घर से निकलीं, देर रात एटा रेलवे स्टेशन पहुंचीं
Etah, Etah | Jun 13, 2026 एटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, पेपर खराब होने से नाराज होकर तीन छात्राएं देर रात अपना घर छोड़कर एटा रेलवे स्टेशन पहुंच गईं।ये छात्राएं आगरा जिले के बरहन की निवासी बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे एटा पुलिस (GRP) हरकत में आई और छात्राओं के परिजनों को सूचित किया।