सहसवान: बदायूं के अलापुर क्षेत्र में मादा कुत्ते को बांधकर खींचने का वीडियो वायरल हुआ, मुकदमा दर्ज
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र में मादा कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमे दो लोग मोटरसाइकिल से एक कुत्ते को बांध कर खींचते हुए ले जाते नजर आ रहे है। वीडियो में दोनों लोग ग्राम इकरी निवासी शहजादे के भाई बताये गए है। आये दिन पशुओं पर क्रूरता के मामले सामने आ रहे है। थाना अलापुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।