अंबिकापुर: अम्बिकापुर शहर में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 14 जून 2026 दिन रविवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार अम्बिकापुर शहर में एक बार फिर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। रविवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तकिया पावर हाउस के पास वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।