रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के भरोसे इलाज, मरीज परेशान
रीठी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लगभग 108 गांवों की जिम्मेदारी संभाल रहे इस अस्पताल में वर्तमान समय में केवल एक ही डॉक्टर तैनात है, जिसके कारण मरीजों को इलाज में भारी देरी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।