चंदनकियारी: भाजपा की जनसभा: चंदनकियारी के पूर्व अमर बाउरी ने कहा- मोदी सरकार राष्ट्रनिर्माताओं को दे रही सम्मान
भाजपा नेता व चंदनकियारी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने सोमवार को करीब साढ़े चार बजे सिंदरी में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस शासन में जिन राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को उचित पहचान नहीं मिली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उन्हें सम्मान मिल रहा है।